महोबा: पचपहरा में घर में घुसकर लाखों की चोरी, पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई, चोर ले गए सोने-चांदी के जेवर व ₹40 हजार नकद
Mahoba, Mahoba | May 15, 2026 महोबा के पचपहरा गांव में 14 मई की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। दीवार फांदकर घर में घुसे अज्ञात चोर छत के रास्ते कमरे में उतरे और बक्सा-अलमारी के ताले तोड़कर लाखों का माल समेट ले गए। पीड़ित नवल श्रीवास पुत्र जगतराज निवासी पचपहरा ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली महोबा को तहरीर दी है। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।