सुसनेर: सड़कों पर सख्ती: हाथी दरवाजा से पुराना बस स्टैंड तक पुलिस ने हाथ ठेला संचालकों पर की चालानी कार्रवाई की
पुलिस प्रशासन अब सड़कों पर अतिक्रमण को लेकर सख्त रुख अपना रहा है। आज बुधवार की रात करीब 8 बजे टीआई अक्षय सिंह बेस के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर आलोक परेटिया, बालकिशन त्रिकार और मेहरबान सिंह ने हाथी दरवाजे से लेकर पुराने बस स्टैंड तक, सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े हाथ ठेला संचालकों पर चालानी कार्रवाई की।