🚨 सारण शिक्षक निर्वाचन 2026: मतदान की तैयारियां पूरी, सभी निर्वाचन कर्मी और पुलिस पदाधिकारी पहुंचे अपने-अपने केंद्रों पर
🔹 स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट
✍🏻 छपरा, सारण | 22 अक्टूबर 2026। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन, 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्वाचन प्रक्रिया के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए प्रतिनियुक्त सभी मतदान कर्मी और पुलिस पदाधिकारी आवश्यक निर्वाचन सामग्री के साथ अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों एवं प्रतिनियुक्ति स्थलों पर पहुंच चुके हैं।
निर्वाचन के सुचारू संचालन को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जिला प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के साथ-साथ विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
प्रशासन निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सतर्कता बरतते हुए सभी निर्धारित व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
#SaranNews #TeacherElection2026 #ChhapraNews #BiharElection #DistrictAdministration
Rahui, Nalanda | Oct 23, 2026