बेगूसराय: DRDA सभागार में आगामी जनगणना कार्य को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
डीआरडीए सभागार में आगामी जनगणना कार्य को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे आयोजित की गई. इस दौरान संबंधित पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए. इस मौके पर मास्टर प्रशिक्षक ने सभी प्रशिक्षण ले रहे अभ्यर्थियों को बेहतर तरीके से प्रशिक्षण लेने की अपील की, जिससे की जनगणना कार्य में किसी प्रकार की परेशानी ना हो.