बैकुंठ चतुर्दशी पर खड़े दीपक पूजा की तैयारी, पंजीकरण शुरू
23 नवंबर को श्री कमलेश्वर महादेव मंदिर श्रीनगर में होगा विशेष धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालु करा सकते हैं पंजीकरण
श्रीनगर गढ़वाल। बैकुंठ चतुर्दशी के पावन अवसर पर 23 नवंबर 2026, सोमवार को श्रीनगर गढ़वाल स्थित सिद्धपीठ श्री कमलेश्वर महादेव मंदिर में खड़े दीपक पूजा का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं का पंजीकरण शुरू हो गया है। बैकुंठ चतुर्दशी पर श्री कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना का विशेष धार्मिक महत्व है। इस अवसर पर श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करेंगे। खड़े दीपक पूजा में भाग लेने के इच्छुक श्रद्धालु मोबाइल नंबर 7895472034 पर संपर्क कर अपना स्लॉट बुक करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए पत्नी का नाम, पति का नाम, स्थान और मोबाइल नंबर सहित आवश्यक विवरण उपलब्ध कराना होगा।
Parliament Street, New Delhi | Oct 19, 2026