मखदुमपुर: कनौली गांव में तीन घरों से हुई लाखों की चोरी
मखदुमपुर प्रखंड में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला टेहटा थाना क्षेत्र के कनौली गांव का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक ही रात तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। चोरों ने गंगेश्वर शर्मा, मनोज शर्मा और योगेश्वर शर्मा के घरों से लाखों की चोरी की है।उक्त जानकारी गुरुवार के दिन 5 बजे दिया