कालपी: आटा थाना पुलिस ने ग्राम मटरा से गंभीर मामले में फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
Kalpi, Jalaun | May 12, 2026 आटा थाना पुलिस में ग्राम मटरा से गंभीर मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए मंगलवार दोपहर 3 बजे जानकारी दी है और पकड़े गए अभियुक्त को सम्बंधित न्यायालय में पेश कर दिया हैं, अभियुक्त तिलकचन्द्र पुत्र बल्देव प्रसाद निवासी ग्राम ददरी थाना आटा व हाल निवासी ग्राम मटरा थाना कालपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी पुलिस को तलाश थी।