धमदाहा: जमुर बहियार पहुंचे विधायक कलाधर मंडल, चीता के आतंक से सहमे ग्रामीणों का जाना हालचाल
धमदाहा :- धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत टीकापट्टी थाना के जमुर बहियार में चीता के आतंक से प्रभावित ग्रामीणों से मिलने रुपौली विधायक कलाधर प्रसाद मंडल पहुंचे। उन्होंने दहशत के साये में जीवन यापन कर रहे किसानों, मजदूरों एवं पशुपालकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।