कर्वी: मुख्यमंत्री योगी ने चित्रकूट को 951 करोड़ की 124 विकास परियोजनाओं की दी सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में 951 करोड़ रुपये की 124 विकास परियोजनाओं का बुधवार दोपहर 2:30 बजे लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने लाभार्थियों को चेक, प्रधानमंत्री आवास की प्रतीकात्मक चाबी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरित किए। साथ ही चित्रकूट को डिफेंस कॉरिडोर, एयरपोर्ट और धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाने की बात कही।