राजनांदगांव से बड़ी खबर!
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 252 दिव्यांग हितग्राहियों को 73 लाख रुपये से अधिक लागत के सहायक उपकरण वितरित किए। मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, वॉकिंग स्टिक समेत कुल 326 आधुनिक उपकरण जरूरतमंदों को सौंपे गए।
डॉ. रमन सिंह ने कहा — “दिव्यांगजन समाज की शक्ति हैं, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना ही विकसित समाज की पहचान है।”
इस पहल को दिव्यांग सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
Raipur, Raipur | Jun 3, 2026