बीरपुर: जगदर से बीरपुर पुलिस ने एक कोर्ट वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बीरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के जगदर से एक कोर्ट वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि जगदर निवासी मनोज सिंह के विरुद्ध कोर्ट से वारंट निर्गत था। जिसे न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई हेतु बेगूसराय कोर्ट भेज दिया गया है।