कहरा: बिहरा थाना क्षेत्र के बखरी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक हुआ घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Kahara, Saharsa | Dec 19, 2024 बिहरा थाना क्षेत्र के बखरी रेलवे स्टेशन समीप ट्रेन से गिरकर 1 युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है।जख्मी युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के सहरसा बस्ती वार्ड 28 निवासी मो0 फारूक का पुत्र मो0 सलमान के रूप मे हुई है। बताया जा रहा है कि जख्मी युवक सुपौल से ट्रेन पकड़कर अपने घर सहरसा आ रहा था।