कहरा: डेहरार थाना क्षेत्र के सत्तोर गांव में गाय खरीदने जा रहे व्यक्ति को बदमाशों ने मारी गोली, लूटे ₹35,000
Kahara, Saharsa | Dec 18, 2024 डेहरार थाना क्षेत्र के सत्तोर गांव वार्ड 9 से पकरवा गाय खरीदने जा रहे एक व्यक्ति को रास्ते में रोक कर बदमाशों ने उसे गोली मारकर 35 हजार रुपए लूटकर फरार हो गया। गोली लगने से गाय खरीदने जा रहे वह व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी गाय खरीदने जा रहे उस व्यक्ति का नाम विजय कुमार यादव बताया जा रहा है।