बागपत: कस्बा टटीरी स्थित पेट्रोल पंप के निकट कार और बाइक की भिड़ंत, हादसे में दो लोग घायल
Baghpat, Bagpat | Apr 29, 2025 मंगलवार को करीब पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार पुराना कस्बा बागपत निवासी निशांत शर्मा के मुताबिक वह बाइक पर सवार होकर मेरठ से बागपत आ रहे थे। जब वह कस्बा टटीरी स्थित पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे तो सामने आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। वहीं कार सवार युवक बंटी के मुताबिक वह कार में सवार होकर बागपत से टटीरी आ रहा था।