इस्माइलपुर: नवगछिया में 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
नवगछिया पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल पहुंच पथ स्थित टेक्नो पेट्रोल पंप के पास से 99.83 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रसलपुर निवासी कुणाल कुमार और पियूष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल फोन और 260 रुपये नक