पामगढ़: मुलमुला पुलिस ने बाराती से मारपीट करने वाले 5 फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार, सभी आरोपी अलग-अलग गांव के निवासी हैं
जांजगीर चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के पौना गांव में बाराती से मारपीट करने वाले फरार 5 आरोपी कृष्ण यादव, लक्ष्मी प्रसाद यादव, बॉबी यादव, बबलू यादव, गंगा सागर यादव को गिरफ्तार किया है और पांचों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पांचों आरोपी अलग अलग गांव के निवासी है. पूर्व में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।