दिमनी में 15 करोड़ की लागत से बनेगा शासकीय महाविद्यालय का नया भवन, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने किया भूमिपूजन
मुरैना:
मध्यप्रदेश शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मुरैना जिले के दिमनी में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने शासकीय महाविद्यालय दिमनी के नए भवन निर्माण कार्य का पूर्ण विधि-विधान के साथ भूमिपूजन किया।
भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि एक समय था जब विद्यालयों और महाविद्यालयों में एक-एक कक्ष के लिए भी अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों को संघर्ष करना पड़ता था। आज राज्य सरकार द्वारा 'गांव-गांव तक शिक्षण व्यवस्था' के तहत संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूली शिक्
Morena, Morena | Oct 22, 2026