मुरैना एसपी ने रेत से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने के लिए रिठौरा से चंबल नदी की ओर जाने वाले रास्तों पर जेसीबी मशीन से गढ्ढे खुदवाए👇
थाना सरायछौला पुलिस एवं वन विभाग की टीम द्वारा ग्राम रिठौरा से चंबल नदी की ओर जाने वाले प्रमुख कच्चे एवं वैकल्पिक मार्गों को चिन्हित कर उनकी पहचान की गई। इसके उपरांत जेसीबी मशीन की सहायता से इन मार्गों के मध्य गहरे गढ्ढे खुदवाकर उन्हें पूर्णतः अवरुद्ध किया गया, जिससे अवैध रेत परिवहन में संलिप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर एवं अन्य भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।👇
Morena, Morena | Oct 21, 2026