डॉ. अंबेडकर नगर: महू पुलिस ने शराब की दुकानों के आसपास किया आकस्मिक चेकिंग अभियान
इंदौर जिले के महू थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार रात शराब दुकानों के आसपास आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। रात करीब 10 बजे एसडीओपी ललित सिंह सिकरवार, थाना प्रभारी महू और पुलिस स्टाफ ने छोटी कलाली, तोपखाना और बस स्टैंड क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान शराब दुकानों के आसपास अंधेरे स्थानों पर बैठकर शराब पी रहे लोगों को हटाया गया