रोहतास: पटखोलिया में करंट से युवक की मौत, तीन पावर ग्रिड बंद, ग्रामीणों ने किया जोरदार विरोध
Rohtas, Rohtas | May 21, 2026 पटखोलिया में करंट से युवक की मौत, तीन पावर ग्रिड बंद; ग्रामीणों का जोरदार विरोध रोहतास जिले के पटखोलिया गांव में गुरुवार को खेत में काम करने गए 40 वर्षीय बृज बिहारी पांडे की बिजली के लटकते तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।