बगोदर: गोपालडीह में शहीद रूपलाल महतो के शहादत दिवस की तैयारी को लेकर भाजपा की बैठक
बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड गोपालडीह मंदिर के सामने आगमी 18 अप्रैल को रूपलाल महतो के शहादत दिवस की तैयारी को लेकर बुधवार को भाजपा बैठक हुई। जिसमें रूपलाल महतो के बलिदान दिवस की सफलता को लेकर चर्चा परिचर्चा की गई। बैठक में पूर्व मुखिया टेकलाल चौधरी,पूर्व जिप सदस्य जितेंद्र सिंह, दौलत महतो,शुकर साव,भाजपा मंडल अध्यक्ष गौतम कुमार,रामेश्वर महतो आदि शामिल थे।