दातागंज: दातागंज क्षेत्र के बक्सेना गांव से एक पुराना घर गिरने का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सोमवार को दातागंज क्षेत्र के बक्सेना गांव में बारिश में पुराना मकान गिरने की घटना सामने आई है। बक्सेना गांव में गिरी 70 साल पुरानी कोठी गिरने का लाइव वीडियो सामने आया है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठाकुर धीरेंद्र पाल सिंह की कोठी बारिश के बीच भरभराकर गिर गई। इसके गिरने के हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।