बांधवगढ़: उमरिया ढाबे से अवैध मदिरा ज़ब्त, पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई
21 अप्रैल मंगलवार समय 4 बजे कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के द्वारा जिले में अवैध मदिरा के क्रय विक्रय,संग्रहण,परिवहन पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।निर्देश के परिपालन में जिला आबकारी अधिकारी उमरिया सावित्री भगत के मार्गदर्शन में मदिरा के अवैध निर्माण,संग्रहण,परिवहन एवं विक्रय पर नियंत्रण हेतु भरौली ढाबा संचालक पर अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्यवाही की गई।