चौरीचौरा: कांग्रेसियों ने चौरीचौरा में प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार राय का चौरीचौरा के भोपा बाजार चौराहे पर कांग्रेस की एआईसीसी सदस्य स्नेहलता गौतम के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।प्रदेश अध्यक्ष वाराणसी से देवरिया जाते समय चौरीचौरा पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य स्नेहलता गौतम ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।