शाहजहांपुर।जनपद में किसानों के लिए बड़ी पहल शुरू की गई है। 6 से 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों पर कैम्प लगाकर किसान पहचान पत्र बनाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि भविष्य में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनके पास किसान पहचान पत्र होगा।