करछना: नैनी क्षेत्र स्थित सैम हिग्निन बांटम यूनिवर्सिटी में बकाया वेतन की मांग को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
तहसील करछना के नैनी क्षेत्र स्थित सैम हिग्निन बांटम यूनिवर्सिटी में सोमवार को शिक्षक व कर्मचारियों ने बीते कई महीनो से बकाया वेतन की मांग को लेकर जमकर हंगामा करते हुए कॉलेज के सभी गेट पर तालाबंदी किया। बकाया वेतन की मांग को लेकर इसके पहले भी कर्मचारियों के द्वारा प्रदर्शन किया गया था। लेकिन कॉलेज प्रशासन के आश्वासन पर उस दौरान प्रदर्शन खत्म कर दिया था।