इसुआपुर: प्रखंड कार्यालय परिसर में महावीरी अखाड़ा सह झंडा मेला को लेकर शांति समिति की बैठक हुई आयोजित
Ishupur, Saran | Aug 28, 2024 इसुआपुर में 3 सितम्बर मनाएं जानें वाले महावीरी अखाड़ा सह झंडा मेला को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में सीओ सह राजस्व अधिकारी पूजा राय की अध्यक्षता में शाति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मशरक डीएसपी अमरनाथ, इसुआपुर थानाध्यक्ष कमल राम समेत अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक में 14 अखाड़ों के लाइसेंसधारी भी उपस्थित रहे।