गोरखपुर: चिलुआताल निवासी राजकुमार हत्याकांड के आरोपी गट्टू यादव की गिरफ्तारी को हाईकोर्ट ने बताया अवैध
17 मार्च की सुबह बरगदवा निवासी राजकुमार चौहान की चाकू मारकर हत्या की गई थी।इसमे आरोपी बनाए गए लालजी यादव उर्फ गट्टू की गिरफ्तारी को हाईकोर्ट ने अवैध घोषित कर दिया।इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका की सुनवाई में अहम फैसला देते हुए लालजी यादव को तत्काल रिहा करने का आदेश दिया है।वहीं यह गलती कैसे हुई है इसकी जांच का भी निर्देश दिया है।