सिंघेश्वर: बिहारीगंज:: एसडीएम-एसडीपीओ ने ताजिया स्थलों व रणगाहों का किया निरीक्षण
आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर बिहारीगंज प्रशासन अलर्ट मोड में है। एसडीएम पंकज कुमार घोष और एसडीपीओ अविनाश कुमार ने प्रखंड के विभिन्न ताजिया स्थलों एवं रणगाहों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।"