चूरू: चूरू में भीषण गर्मी से हालात बेहाल, अस्पताल अलर्ट पर
Churu, Churu | May 30, 2026 चूरू। नौतपा की तेज गर्मी और लू ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। शहर का तापमान 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जिससे लोग हीटवेव की चपेट में आकर बीमार पड़ रहे हैं। उल्टी, चक्कर, बुखार, डिहाइड्रेशन और कमजोरी की शिकायतों के साथ बड़ी संख्या में मरीज राजकीय उपजिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अस्पताल प्रशासनअलर्ट है।