Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

सांचौर के निजी हॉस्पिटल में मरीज की मौ..त पर बवाल, इंजेक्शन के बाद बिगड़ी हालत का आरोप; परिजनों ने अस्पताल गेट पर शव रखकर किया प्रदर्शन..

Sanchore, Jalor | Jul 26, 2026

MORE NEWS

भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर सांचौर यातायात पुलिस का एक्शन, अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों पर कार्रवाई

भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर सांचौर यातायात पुलिस का एक्शन, अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों पर कार्रवाई

Sanchore, Jalor | Jul 28, 2026

सांचौर पुलिस का NDPS पर बड़ा प्रहार: 114 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी, मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त।

सांचौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 114 ग्राम अवैध एमडी (मेफेड्रोन) बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक स्कूटी पर एमडी की सप्लाई करने की फिराक में है। सूचना पर थाना अधिकारी नेमाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी मनोहरलाल निवासी डावल को दबोच लिया। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की से 114 ग्राम एमडी, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत की गई। �

सांचौर पुलिस का NDPS पर बड़ा प्रहार: 114 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी, मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त। सांचौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 114 ग्राम अवैध एमडी (मेफेड्रोन) बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक स्कूटी पर एमडी की सप्लाई करने की फिराक में है। सूचना पर थाना अधिकारी नेमाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी मनोहरलाल निवासी डावल को दबोच लिया। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की से 114 ग्राम एमडी, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत की गई। �

Sanchore, Jalor | Jul 28, 2026

मासूमों की जिंदगी दांव पर: उफनती लूणी नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर सैकड़ों बच्चे

जालौर जिले के सांचौर क्षेत्र की ग्राम पंचायत होथीगांव स्थित हूदा की ढाणी के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर लूणी नदी पर अविलंब पक्की पुलिया निर्माण और सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार ढाणी में करीब 500 से अधिक परिवार निवास करते हैं और प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चों को लकड़ी के जर्जर अस्थायी पुल के सहारे नदी पार करनी पड़ती है। लूणी नदी में जवाई, बांडी, सुकड़ी नदियों तथा नर्मदा नहर का ओवरफ्लो पानी आने से सालभर पानी का बहाव बना रहता है। ऐसे में पानी बढ़ने पर होथीगांव से संपर्क पूरी तरह कट जाता है और मात्र 4 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए 52 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रसव, गंभीर बीमारी और अन्य आपात स्थितियों में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है तथा पूर्व में नदी पार करते समय कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मौका मुआयना और सर्वे के बावजूद अब तक पुल निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शीघ्र पुल निर्माण कर आमजन और स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

मासूमों की जिंदगी दांव पर: उफनती लूणी नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर सैकड़ों बच्चे जालौर जिले के सांचौर क्षेत्र की ग्राम पंचायत होथीगांव स्थित हूदा की ढाणी के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर लूणी नदी पर अविलंब पक्की पुलिया निर्माण और सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार ढाणी में करीब 500 से अधिक परिवार निवास करते हैं और प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चों को लकड़ी के जर्जर अस्थायी पुल के सहारे नदी पार करनी पड़ती है। लूणी नदी में जवाई, बांडी, सुकड़ी नदियों तथा नर्मदा नहर का ओवरफ्लो पानी आने से सालभर पानी का बहाव बना रहता है। ऐसे में पानी बढ़ने पर होथीगांव से संपर्क पूरी तरह कट जाता है और मात्र 4 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए 52 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रसव, गंभीर बीमारी और अन्य आपात स्थितियों में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है तथा पूर्व में नदी पार करते समय कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मौका मुआयना और सर्वे के बावजूद अब तक पुल निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शीघ्र पुल निर्माण कर आमजन और स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Sanchore, Jalor | Jul 28, 2026