सांचौर पुलिस का NDPS पर बड़ा प्रहार: 114 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी, मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त।
सांचौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 114 ग्राम अवैध एमडी (मेफेड्रोन) बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक स्कूटी पर एमडी की सप्लाई करने की फिराक में है। सूचना पर थाना अधिकारी नेमाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी मनोहरलाल निवासी डावल को दबोच लिया। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की से 114 ग्राम एमडी, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत की गई। �
Sanchore, Jalor | Jul 28, 2026