बल्देवगढ़: पटोरी में फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या करने वाले मृतक की शव का बल्देवगढ़ CHC में किया गया पोस्टमार्टम
पटोरी मे फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या करने वाले मृतक के शव का बल्देवगढ़ CHC में पोस्टमार्टम किया गया। देवरदा पुलिस चौकी अंतर्गत पटोरी गांव में खेत पर पेड़ से फांसी के फंदे पर लटककर अज्ञात कारणों के चलते 65 वर्षीय वृद्ध बंदी लोधी पुत्र चन्ना लोधी निवासी पटोरी के द्वारा आत्महत्या कर ली थी।उक्त मृतक के शव का पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।