बल्देवगढ़: डारगुवां हाट बाजार में सब्जी बेच रहे दुकानदारों के साथ दो लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
डारगुवां हाट बाजार में सब्जी बेच रहे दुकानदारों के साथ दो लोगों ने मारपीट कर दी। जिसमें देवरदा पुलिस के द्वारा मामला दर्ज किया गया है।फरियादी मनोज कुशवाहा एवं केशव कुशवाहा निवासी डारगुवां के साथ मारपीट करने वाले भगवत रैकवार एवं मंत्री रैकवार निवासी डारगुवां पर पुलिस के द्वारा मामला दर्ज किया गया है।वही दोनों घायलों की एमएलसी बल्देवगढ़ सीएचसी में कराई गई।