चितरंगी: प्रधानमंत्री आवास देवरा में मोटर,पाइपलाइन एवं हैंड पंप खराब होने से एक हफ्ते से रहवासी पानी के लिए परेशान है।
प्रधानमंत्री आवास देवरा में 500 से अधिक रहवासी पानी के लिए है परेशान,रहवासीयों द्वारा बताया गया कि मोटर,पाइपलाइन एवं हैंड पंप ऐ 03 स्रोत है पानी के लिए लेकिन सभी खराब पड़े हुए हैं जिस पर लिखित एवं मौखिक शिकायत नगर निगम सिंगरौली में किया गया लेकिन एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है जिस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई और रहवासीयों को पानी की काफी समस्या है।