चितरंगी: सिंगरौली एसपी के निर्देशन में यातायात पुलिस सिंगरौली द्वारा प्रतिदिन वाहनों की चेकिंग एवं चालानी कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देशानुसार थाना प्रभारी यातायात के द्वारा सडक के किनारे बेतरतीब पार्क कर खडे़ किए गए एक दर्जन से अधिक दोपहिया,तीनपहिया एवं चारपहिया वाहनों के चालान काटें गए, वाहन चालकों को थाना प्रभारी यातायात के द्वारा शक्त हिदायत दी गई कि पार्किंग के लिए जो निर्धारित स्थान है उन्ही जगहों पर वाहनों को पार्क करें।