चितरंगी: जिला परिवहन अधिकारी ने बैढन बरगवां मार्ग में स्कूली वाहनों का किया विशेष जांच,स्कूल बस समेत 04 वाहनों को किया जप्त।
जिला कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला जी के निर्देशन पर जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर एवं स्टाफ के साथ बैढ़न से बरगवां रोड में स्कूली वाहनों की जांच किया गया जिसमें 20 वाहनों को चेक किया गया जहां 04 वाहनों से बिना दस्तावेज मिलने पर वाहनों को जप्त कर 45 हजार रुपए की चालानी कार्यवाही की गई।