चितरंगी: माडा थाना क्षेत्र के ग्राम कोयलखुथ में मजदूरी मांगने गई एक महिला के साथ आरोपियों ने की मारपीट, थाने में अपराध हुआ दर्ज
माडा थाना क्षेत्र के ग्राम कोयलखुथ में एक विधवा महिला मजदूरी मांगने के लिए गई थी जहां आरोपियों ने लाठी डंडे से बेरहमी से मारपीट किया।पुलिस के अनुसार फरियादिया निवासी कोयलखुथ ने थाने में रिपोर्ट किया है कि अपनी मजदूरी मांगने के लिए गई थी जहां कार्य के दौरान लोहे का सब्बल टेढ़ा होने के करण मजदूरी का भुगतान नहीं दिया और आरोपियों ने लाठी डंडों से मारपीट किया।