लखीमपुर: कस्बा ओयल के बस अड्डे पर प्रतिक्षालय कक्ष में लटका ताला, प्रतिक्षालय कक्ष में न पंखा न ही कुर्सी की व्यवस्था
कस्बा ओयल मे बस अड्डे पर प्रतीक्षालय कक्ष बनाने के बाद उसमें ताला जड़ा रहता है। यात्री बाहर बैठकर अपनी सवारी का इंतजार करते हैं। प्रतीक्षालय कक्षा खुलवाने के बाद अंदर का नजारा कुछ और ही था। प्रतीक्षालय में कूलिंग प्वाइंट तो लिखा मिला लेकिन कक्ष में पंखा तक नहीं लगा हैं। यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियां तक नहीं पड़ी है।