बहरोड़: बहरोड़ कोर्ट का बड़ा फैसला: चेक बाउंस मामले में 11.57 करोड़ का जुर्माना, आरोपी को सुनाई गई सजा
Behror, Alwar | Apr 3, 2026 बहरोड़ के एसीजेएम-03 न्यायालय ने करोड़ों रुपए के चेक बाउंस मामले में अहम फैसला सुनाते हुए आरोपी को दोषी करार दिया है। न्यायाधीश सुनील कुमार मीणा ने गुरुवार को सुनाए गए निर्णय में आरोपी दीपक शर्मा पर कुल 11 करोड़ 57 लाख 30 हजार रुपए का आर्थिक दंड लगाया है। साथ ही चारों मामलों में एक-एक वर्ष के कारावास की सजा भी सुनाई गई है।