शिवपुरी नगर: शांति नगर में 8 महीने के लेब्राडोर कुत्ते की लाठियों से पीटकर हत्या, महिला ने थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन
शिवपुरी शहर के शांति नगर क्षेत्र में एक महिला ने अपने 8 माह के पालतू लेब्राडोर कुत्ते की बेरहमी से हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार की सुबह 10 बजे फिजिकल थाना में शिकायत की है। महिला का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले आरओ प्लांट संचालक, उसके बेटे और ड्राइवर ने लाठियों से पीट-पीटकर कुत्ते की हत्या कर दी। इसके बाद शव को दूर फेंक दिया।