बांदा: जसपुरा के पास टैंकर की टक्कर से बाइक सवार 2 लोगों में एक की हुई मौत, दूसरा हुआ घायल
Banda, Banda | Mar 29, 2025 बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जसपुरा के पास टैंकर की टक्कर लगने की वजह से बाइक सवार दो लोगों मे से एक की मौत, और एक घायल हो गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को अपने कब्जे मे लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन शनिवार पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। मृतक जिला कानपुर देहात के देवराहट थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौली गांव निवासी था।