रादौर: रादौर से 25 दिनों से लापता पति को ढूंढने के लिए पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत व लोगों से भी की अपील
रादौर निवासी महिला ने अपने पति के लापता होने पर थाने में लिखित शिकायत देकर बताया कि उसका पति कबाड़ी की दुकान पर काम करता था और कई दिन घर नहीं आता था। उसने बताया, मेरा पति 25 दिन पहले घर से निकला था जो अबतक घर वापस नहीं आया है। फरियादी महिला ने लोगों से भी अपील की है।