हुलासगंज थाने की पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर तीन–चार माह से लापता दो युवतियों को अलग-अलग स्थानों मखदुमपुर और इस्लामपुर से बरामद किया। दोनों की गुमशुदगी के मामले में पहले से प्राथमिकी दर्ज थी। पुलिस ने दोनों को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई जारी है।