पौड़ी–कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर सतपुली मल्ली क्षेत्र में लटके खतरनाक बोल्डरों को हटाने के लिए कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग शुरू कर दी गई है। सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान भू-धंसाव के चलते सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार शाम से बुधवार सुबह तक करीब 13 घंटे के लिए हाईवे पर यातायात बंद रहेगा। प्रशासन ने यात्रियों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और यात्रा की योजना पहले से बनाने की अपील की है।
#Pauri #Kotdwar #Satpuli #UttarakhandNews #BreakingNews