नगड़ी: पंडरा ओपी क्षेत्र के विद्यानगर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Nagri, Ranchi | May 10, 2026 पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित विद्यानगर इलाके में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। रविवार सुबह करीब दस बजे मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग की तकिए से मुंह दबाकर हत्या करने की संभावना जताई जा रही हैं। मामले में मृतक की बहू पर आरोप लगाए जा रहे हैं।