दमोह: दमोह मे हड़ताल पर बैठे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने धरना स्थल पर सुंदरकांड पाठ किया
Damoh, Damoh | Jun 4, 2026 दमोह में विभिन्न मांगों को लेकर 2 जून से हड़ताल पर बैठे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के सदस्यों ने धरनास्थल पर सुंदरकांड पाठ किया,धरनास्थल पर सुंदरकांड पाठ कर अपनी मांगे बुलन्द की और सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को रखते आ रहे हैं लेकिन कोई निराकरण नहीं होने से हड़ताल जारी है