सागवाड़ा: मां खोडियार माता का रथ आज डूंगरपुर में होगा प्रवेश, सिलोही में सुबह 9 बजे भव्य स्वागत
लेउवा पाटीदार समाज की आराध्य मां खोडियार माता का रथ डूंगरपुर जिले में आज प्रवेश करेगा। सिलोही गांव में सुबह 9 बजे पांच हजार से अधिक समाजजनों के साथ भव्य स्वागत होगा। रथयात्रा के जरिए सामाजिक एकता और पारिवारिक संस्कारों का संदेश भी दिया जाएगा।