रायडीह: हीरादह धाम में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, नागपुरी गीतों पर झूमे श्रद्धालु
Raidih, Gumla | Jul 16, 2026 रायडीह प्रखण्ड अंतर्गत श्री हिन्दू धर्म रक्षा उपकेंद्र, श्री हीरादह धाम परिसर में गुरुवार को आषाढ़ शुक्ल द्वितीया के अवसर पर भगवान जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। रथ यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।