सवायजपुर: चूल्हे से निकली चिंगारी से लगी आग, 17 झोपड़ियां जलकर राख, अरवल क्षेत्र के खुर्रमपुरवा में हुआ अग्निकांड
अरवल थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी पार खुर्रमपुरवा गांव में सोमवार को चूल्हे से निकली चिंगारी से लगी आग से 17 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से कई घंटे बाद आग पर काबू पाया है। नायब तहसीलदार आभा चौधरी और लेखपाल मंजेश कुमार ने 17 झोपड़ियां जलने की पुष्टि की है।